फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माल माजरा के ग्रामीणों का अनशन जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
माल माजरा के ग्रामीणों का अनशन जारी
विज्ञापन

बिनौली (बागपत)। माल माजरा गांव में तालाब की सफाई को लेकर चल रहा ग्रामीणों का धरना और अनशन 12 वें दिन सोमवार को भी जारी रहा। धरने में अब तक किसी भी अधिकारी के नहीं पहुंचने से रोष व्याप्त है।
विज्ञापन

तालाब की सफाई को लेकर माल माजरा के ग्रामीण पिछले 12 दिन से अनशन कर रहे हैं। ग्रामीणों की समस्या सुनने कोई भी अधिकारी अभी तक नहीं पहुंचा है। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। धरने में सोपाल अजय सोलंकी, तीर्थ पाल अनशन पर हैं। इनकी हालत बिगड़नी भी शुरू हो गई है। लेकिन अनशनकारियों की किसी को भी चिंता नही हो रही। धरना दे रहे ग्रामीणों ने कहा जब तक समस्या का समाधान नही हो जाता तब तक अनशन जारी रहेगा। इस दौरान सेंसर पाल, बलजोर, रामदास, विनोद, हरवीर, कपिल, यूनुस, इब्राहिम, कल्लू, सुनील, लोकेंद्र, तिरत पाल, शौपाल, अजय आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें