रमाला (बागपत)। गांधी विद्या निकेतन डिग्री कॉलेज बूढ़पुर रमाला में प्रबंध समिति के चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई। समिति के गठन के लिए सदस्य पदों पर नौ प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। नौ सदस्य निर्विरोध चुने गए। 27 जनवरी को नवनियुक्त सदस्य कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन करेंगे।
चुनाव अधिकारी ने बताया कि कॉलेज की प्रबंध समिति के चुनाव के लिए नामांकन हुआ। नौ सदस्य पदों पर डॉ. राम कुमार शर्मा, तेजपाल सिंह, यशपाल सिंह, ओमपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, कृष्णपाल सिंह, रविंद्र सिंह, डॉ. सुखवीर, देशवीर सिंह ने नामांकन पत्र दाखिल किए। सदस्य पदों पर एक-एक ही प्रत्याशी ने नामांकन दाखिल किया। इसलिए सभी सदस्य निर्विरोध चुने गए। प्रबंध समिति का निर्विरोध चुना जाना तय है।