फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ौत में ध्वज पोल नहीं लगाया तो करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बड़ौत के गांधी चौक से ध्वज पोल उखाड़ने को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता और व्यापारियों ने नाराजगी जताई है। उन्होंने डीएम ने पोल को उसी स्थान पर लगवाने की मांग दोहराई। उन्होंने कहा शीघ्र पोल नहीं लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता और बड़ौत के व्यापारी कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां उन्होंने डीएम ऋषिरेंद्र कुमार को शिकायती पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि बड़ौत के एक मोहल्ले में आजादी से पहले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पधारे थे। इसके बाद उस मोहल्ले को गांधी चौक कहा गया था। तभी से यहां पर तिरंगा झंडा फहराया जाता है। अब उस स्थान से कुछ असामाजिक तत्वों ने झंडा पोल को उखाड़ दिया है। इससे कांग्रेस कार्यकर्ता और शहर के व्यापारियों में रोष है। बड़ौत क्षेत्र के अधिकारी इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। हाईकोर्ट के निर्णय को बताया कि आदेश है ध्वज दंड को किसी दूसरे स्थान पर शिफ्ट नहीं किया जा सकता है। उन्होंने कहा 26 जनवरी को उक्त स्थान पर झंडा रोहण होना है। यदि इस सप्ताह के अंदर झंडा नहीं लगा तो इसके विरोध में आंदोलन करना पड़ेगा। इसमें देवेंद्र चौहान, दीपक, अजय जैन, अजय वर्मा, बीके जैन, मुकेश कुमार जैन, मनोज जैन, हनीफ, नरेश चंद जैन, अर्पित जैन, अशोक कुमार जैन आदि रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें