फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा न होने पर बढ़ी अफसरों की टेंशन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

सोमवार की रात में विद्युत निगम के मुख्य शिकायत केंद्र परिसर में एसडीओ ने अवर अभियंताओं और कर्मचारियों के साथ मीटिंग की और कई अवर अभियंताओं से राजस्व वसूली के लक्ष्य मेेें पिछड़ने पर स्पष्टीकरण मांगा। बाद में छापेमारी कर 15 बकायादारों के कनेक्शन काटे और बिजली चोरी मिलने पर कई के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।
विज्ञापन

राजस्व वसूली का लक्ष्य पूरा न होने पर ऊर्जा निगम के एमडी आशुतोष निरंजन ने कुछ दिन पहले कई एसडीओ का स्थानांतरण भी कर दिया था। सोमवार की रात्रि में एसई रामबीर सिंह के निर्देश पर एसडीओ विकास अहलावत ने अवर अभियंताओं व कर्मचारियों के साथ बैठक की पूरी बैठक में बस लक्ष्य को कैसे पूरा किया जाए, बिजली व्यवस्था कैसे सुदृढ़ की जाए आदि पर चर्चाएं चली। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के कई अवर अभियंताओं को लक्ष्य में पिछड़ने पर लताड़ लगाई। बाद मेें छापेमारी कर 15 बकायादारों के विद्युत कनेक्शन काटे, साथ ही पूर्व में चेकिंग के दौरान काटे गए कनेक्शन जुडे़ मिलने पर पांच लोगों के खिलाफ बिजली चोरी करने पर एफआईआर दर्ज कराई। एसडीओ विकास अहलावत ने उपभोक्ताओं से समय पर बिल जमा करने और बिजली चोरी न करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि चोरी पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई होगी। अभियान आगे भी ऐसे ही जारी रहेगा। इस अवसर पर रवि प्रताप, अश्वनी, यामीन, अशोक, सलीम, बबली आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें