बागपत। पांच राज्यों के चुनावी नतीजों के बाद कांग्रेस, रालोद, सपा और भाकियू ने खुशी मनाई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि पांच राज्यों की जनता ने भाजपा को सबक सिखा दिया है। अब लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को करारा जवाब देगी। किसान और मजदूरों की जीत हुई है।
मंगलवार को राजस्थान, छत्तीसगढ़, मिजोरम, मध्यप्रदेश, तेलंगाना में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आते ही जिले में कांग्रेस, रालोद और भाकियू नेताओें में खुशी मनाई। इनमें कांग्रेस कार्यकर्ता शक्ति सिंह एडवोकेट, वकील अहमद, सुनील शर्मा, मनीष विश्वकर्मा, नईमा खान, सरफराज अहमद, दीपक शर्मा, अनिल दिवाकर, जोनी पांचाल, रोहताश विश्वकर्मा, सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
गन्ना समिति मलकपुर के पूर्व चेयरमैन चौधरी राम कुमार बदरखा के आवास पर राजस्थान में रालोद की जीत पर खुशी मनाई । युवा रालोद के जिलाध्यक्ष प्रमेंद्र तोमर ने कहा कि यह जीत किसान और मजदूरों की जीत है। भाजपा से पूरा देश नाराज है और लोकसभा चुनाव में जवाब दिया जाएगा। रालोद नेता धीरज उज्ज्वल ने कहा कि जनता ने भाजपा को सबक सिखा दिया। इसमें राम कुमार चेयरमैन, मोहित मुखिया, विकास मलिक, अमित तोमर, संजय पंवार, विनीत तोमर, शुभम खोखर, रोहित तोमर, अंकुर तोमर, आदित्य, सुनील, सुमित तोमर और मोहित मौजूद रहे।
दोघट क्षेत्र के पुसार बस स्टैंड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने कहा यह भाजपा की तानाशाही की हार बताया। जनता को धोखा दिया, जो वायदे किए वो झूठे साबित हुए। जिनका खामियाजा भाजपा को भुगतना पड़ा है। भाजपा को लोकसभा चुनाव में इससे भी भारी हार झेलनी पड़ेगी। अभिमन्यु पंवार, आरडीआई जिला प्रभारी मुकेश कुमार, जिला कॉर्डिनेटर विनोद कुमार, राजवीर सिंह प्रदेश सचिव प्रतिनिधि, ओमकार, बलजोर मौजूद रहे।
चांदीनगर क्षेत्र के रटौल गांव में खेकड़ा ब्लॉक अध्यक्ष हसमत चौधरी के निवास पर कांग्रेस की जीत पर जश्न मनाया। इसमें डॉ. सुमित शर्मा, डॉ. महताब, चौधरी अब्दुल वाहिद, चौधरी फरियाद, इंतजार, वकील अहमद, शाहनवाज, सलाम, रणपाल, मोहित शर्मा
बागपत में रालोद कार्यकर्ताओं ने राजस्थान के भरतपुर में रालोद प्रत्याशी की जीत पर जश्न मनाया। इसमें मंडल महासचिव ओमबीर ढाका, कंवर पाल, डॉ. प्रेरणा जैन, नीतिन जैन, उस्मान, अनिरुद्ध शर्मा, योगेंद्र पाबला, अमित गुर्जर मौजूद रहे।
भाकियू नेता चौधरी इंद्रपाल सिंह ने कहा कि किसान विरोधी भाजपा को किसानों ने सबक सीखा दिया है। किसान लोकसभा चुनाव के इंतजार में है, भाजपा को दिल्ली से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। किसान और मजदूर अपना अपमान नहीं भूले हैं। सभी बिरादरी के लोग एकजुट होकर भाजपा को करारा जवाब देंगे।