फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की बड़ौत विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी बड़ौत विधानसभा क्षेत्र की पदयात्रा बड़ौत के सिंचाई विभाग के बंगले से पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर शुरू की। इसमें दो टोली नगर क्षेत्र और दो टोली ग्रामीण क्षेत्रों के लिए रवाना हुई।
पदयात्रा का शुभारंभ बड़ौत विधायक केपी मलिक, पदयात्रा संयोजक डॉ. आत्माराम तोमर, सहसंयोजक डॉ. नीरज कौशिक ने किया। इसके बाद सिंचाई विभाग के बंगले से एक टोली श्रीभगवान बिजरौल के नेतृत्व में शुरू हुई। जो हिलवाड़ी व बड़का गांव में घूमी। इसमें विधायक केपी मलिक, डॉ. आत्माराम तोमर, डॉ. नीरज कौशिक, राहुल तोमर, छात्र नेता अमित, विपिन तोमर, गजे, प्रवीण, अमित वशिष्ठ, अनिल कुमार उपाध्याय आदि रहे। दूसरी टोली भाजपा किसान मोर्चे के जिलाध्यक्ष लोकेंद्र के नेतृत्व में शुरू हुई जो जोनमाना, ढ़िकाना गांव में घूमी। तीसरी टोली बड़ौत नगर में हरिभूषण उपाध्याय के नेतृत्व में निकाली। इसमें चेयरमैन अमित राणा, नगर अध्यक्ष चंद्रवीर तोमर, राकेश जैन, राज कुमार रूहेला, आनंद जैन, रविंद्र राठी, नितिन शर्मा, नीरज शर्मा जो आजाद नगर, बिनौली रोड का भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथी टोली अमित जैन के नेतृत्व में निकाली। इसमें बिजेंद्र शर्मा, अमर चंद जैन, ममता गुप्ता, सपना जैन, विजयवती, नीरज शर्मा, रेणू गुप्ता, कमलेश अग्रवाल, मनोरमा, राज कुमार अग्रवाल, बसंत चौधरी आदि रहे। सभी टोली में शामिल कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर सरकारों के कार्यों की जानकारी दी और बूथों की समितियों का गठन करने की प्रक्रिया शुरू की। वहीं प्राथमिक सदस्यता अभियान भी चलाया और प्रभावशाली वोटरों से मुलाकात भी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें