फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिजिल्स रुबेला पर हुई पोस्टर प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य विभाग और लायंस क्लब ने मीजल्स रुबेला से बचाव के लिए पोस्टर प्रतियोगिता की। बागपत सीएचसी अधीक्षक डॉ. विभाष राजपूत ने बताया कि मीजल्स रुबेला असाध्य रोग है। टीकाकरण ही इसका निदान है। भारत सरकार की ओर से 26 नवंबर को अभियान की शुरूआत होगी। 22 छात्राओं ने प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। इसमें अभिमन्यु गुप्ता, ी अनवर जमील, प्रधानाचार्य मंजू कौशिक, पीटीआई सुदेश आदि रहे।
विज्ञापन


रैली के माध्यम से स्वच्छता का दिया संदेश
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। नगर पंचायत ने स्वच्छता रैली निकाली। इसमें स्कूली बच्चों ने स्वच्छता का संदेश दिया। रैली को प्रधानाध्यापक श्रीकांत शर्मा ने रवाना किया। वरिष्ठ लिपिक अंकित शर्मा ने बच्चों को स्वच्छता के बारे में जानकारी दी। रैली विद्यालय से शुरू होकर विभिन्न वार्ड से होते हुए स्कूल में खत्म हुई। इसमें पवन किशोर, कोमल, मुरसलीम खान, विनोद यादव, रोहित शर्मा, विक्की, महावीर, राहुल, सागर, किरणपाल, दीपक मौजूद रहे।

योग जागरूकता रैली निकाली
बागपत। गौरीपुर हबीबपुर गांव में चल रहे पतंजलि योग पीठ हरिद्वार ने योग जागरूकता रैली निकाली। लोगों को नियमित योग करने के लिए जागरूक किया। इसके बाद योग कराया। योग प्रचारक विनेश कुमार, ग्राम प्रधान वीरेंद्र ठाकुर, आचार्य अजीत, अरुण, मा. रमेश चंद कुशवाह, राजू, जयपाल, संदीप, मिथुन, रूबी, वर्षा, राहुल, दीपांशु, कीर्ति आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें