बड़ौत (बागपत)।
पत्रकार संजीव शर्मा की दुघर्टना में हुई मौत पर सोमवार को जनपद के पत्रकारों ने सिंचाई विभाग के बंगले पर शोकसभा आयोजित की और उसकी आत्म की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इसके बाद सभी पत्रकार मौन जलूस के साथ उनके घर पहुंचे और परिजनों को शोक संवेदना दी।
सोमवार को नगर के सिंचाई डाक बंगले पर पत्रकारों की हुई शोकसभा में संजीव को मृदु , दयालु व दूसरों के दुख दर्द में हर समय खड़ा होने वाला युवा बताया। उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पद पर रहते हुए सदा तत्पर रहते थे। बाद में सभी मौन जलूस के साथ उनके घर पर पिता पंडित विजयपाल शर्मा और राजीव शर्मा को धैर्य बंधाया। इसमें अश्विनी त्रिपाठी, नरेश तोमर, अमित पंवार, राजीव पंडित, गौरव तोमर, अमित सैनी, वाजिद अली, उस्मान मनव्वर, मेहंदी हसन, प्रमोद पंवार, मुकेश पंवार, अमित शर्मा, अनवर बेग, संजय त्यागी, विश्वजीत चौधरी, विवेक कौशिक, पारस जैन, दीपक कुमार, प्रताप सिंह, रोजूदीन, संदीप, शहजाद, मनुदेव, राहुल चौहान, विनीत कुमार, दुष्यंत त्यागी, जयपाल राणा, हैदर मलिक, दीपक बामनौली, सचिन वत्स, रविंद्र चौहान आदि रहे।