फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान नेमीनाथ की रथयात्रा धूमधाम से निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कस्बा टीकरी में दिगंबर जैन मंदिर के तत्वावधान में शनिवार को भगवान नेमीनाथ की रथ यात्रा धूमधाम से निकाली गई। झांकियों को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन

रथयात्रा से पूर्व बोली का कार्यक्रम हुआ। श्रीजी को रथ में लेकर बैठने का सौभाग्य ऋतिक कुमार जैन को मिला। सारथी बनने का सौभाग्य सोनू कुमार जैन, खजांची अमित कुमार और चंवर ढुलाने का सौभाग्य संजीव कुमार जैन, अमित कुमार जैन को प्राप्त हुआ। भगवान नेमीनाथ की रथ यात्रा मल्लिनाथ मंदिर से शुरू होकर मेन बाजार, पट्टी दाबड़ा, धीमाना होती हुई जैन धर्मशाला पहुंची। वहां भगवान नेमीनाथ का अभिषेक किया गया। इसके बाद पूजा अर्चना हुई। रथ यात्रा मंदिर पर आकर समाप्त हुई। रथयात्रा में झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। बीच-बीच में एक दर्जन बैंड धार्मिक धुनें बजाते चल रहे थे। कस्बे मेें जगह-जगह जैन अनुयायियों ने भगवान नेमीनाथ की पूजा अर्चना की। इस मौके पर सुशील जैन, विमल प्रसाद जैन, राकेश कुमार जैन, अभिनंदन जैन, अतुल जैन, संजय जैन, नरेंद्र जैन, हरिओम राठी, पूर्व विधायक वीरपाल राठी, सत्यवीर राठी आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें