फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजनों के माध्यम से दिया समाज सुधार का संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)। फजलपुर सुंदरनगर गांव में आर्य समाज के 94वें वार्षिकोत्सव के दूसरे दिन भजनोपदेशकों ने मधुर भजनों की प्रस्तुति देकर देशप्रेम, सेवा और सामाजिक बुराइयों को दूर करने का संदेश दिया।
विज्ञापन

शनिवार सुबह ओमपाल शास्त्री ने वेद मंत्रों के साथ यज्ञ कराया। दोपहर की सभा में वैदिक विद्वान डॉ. भोपाल सिंह आर्य ने यज्ञ को विधिपूर्वक करने का आह्वान करते हुए कहा कि महर्षि दयानंद द्वारा रचित संस्कार विधि में वर्णित यज्ञ विधि विधान के अनुसार ही विद्वान यज्ञ सम्पन्न कराएं। इस अवसर पर भजनोपदेशक सहदेव सिंह बेधड़क एवं सविता आर्या ने कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी, दहेज प्रथा, पाखंड आदि आदि बुराइयों को भजनों के माध्यम से देशप्रेम, समाज सेवा और संस्कारों की सीख दी। समारोह की अध्यक्षता आचार्य गजराज सिंह, संचालन मास्टर विनोद आर्य एवं अशोक आर्य ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें