फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन पर प्रतिबंध लगाने के लिए दूसरे दिन भी की छापेमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। प्रदेश सरकार द्वारा पॉलिथीन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए एसडीएम के आदेशों पर दूसरे दिन भी नायब तहसीलदार के नेतृत्व में गठित टीम ने नगर में ताबड़तोड़ छापेमारी की तो दुकानदारों मेें हड़कंप मच गया। कई जगहों पर दुकानदारों ने टीम का विरोध भी किया, लेकिन टीम के साथ मौजूद पुलिसकर्मियों ने कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी और छापेमारी अभियान जारी रहा। इस दौरान कई दुकानदारों से हजारों का जुर्माना वसूला गया और भविष्य में पॉलिथीन इस्तेमाल करने व बेचने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

एसडीएम आशीष कुमार के निर्देश पर बृहस्पतिवार को दूसरे दिन भी नायाब तहसीलदार धर्मेन्द्र व सीएचसी अधीक्षक डा एएसके मलिक के संयुक्त नेतृत्व मेें गठित टीम ने पॉलिथीन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाने के लिए छापेमारी की। कई जगहों पर दुकानदारों ने हंगामा कर कार्य में बाधा डालने का भी प्रयास किया, लेकिन टीम के साथ मौजूद पुलिस ने सख्ती कर स्थिति पर नियंत्रण पाया। टीम ने मेन बाजार, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, गुराना रोड, फूंसवाली मस्जिरद पर छापेमारी कर 20 दुकानदारों से हजारों का जुर्माना वसूला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें