फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस, विशेषताओं का किया बखान

विज्ञापन
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया गया हिंदी दिवस, विशेषताओं का किया बखान
विज्ञापन

बागपत। जिलेभर में हिंदी दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। स्कूल और कॉलेज में कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसमें विभागाध्यक्ष और शिक्षकों ने हिंदी की महत्वता पर प्रकाश डाला। अंग्रेजी के साथ हिंदी को भी सबसे जरूरी बताया।
सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में हिंदी दिवस मनाया गया। प्रबंधक अजय गोयल ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने हिंदी की विशेषता बताई। प्रदीप, बबलेश, राजीव, ब्रहम सिंह, इमरान मौज्ूद रहे। एनएस पब्लिक स्कूल काठा में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम हुए। हिंदी हमारी राष्ट्र भाषा विषय पर निबंध पतियागिता हुई। विजेताओं को सम्मानित किया। शिक्षा निदेशक रामसेवक शर्मा, श्यामरत्न, प्रदीप कुमार, शिवानी शर्मा, सोनिया चौधरी, संजीव त्यागी, अरूण यादव, विजय यादव, राधेश्याम मौजूद रहे।
विज्ञापन

सम्राट पृथ्वी राज डिग्री कॉलेज हिंदी दिवस पर पोस्टर प्रदर्शनी और विचार गोष्ठी हुई। प्रदर्शनी का उद्घाटन समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने किया। प्रथम आशा शर्मा, भावना त्यागी, दीपांजलि तृतीय रही। डॉ. विद्योत्मा, डॉ. राजीव, डॉ. बबली, डॉ. बबली, डॉ. प्रदीप ढाका, डॉ. सुनील चौहान मौजूद रहे।
इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल काठा में हिंदी दिवस पर विशेष सभा का आयोजन किया। विभागध्यक्ष दीपक तोमर, हिंदी अध्यापक राजू शर्मा, पुष्पा मलिक ने हिंदी की विशेषता और उपयोगिता पर प्रकाश डाला। प्रधानाचार्य भास्कर अरोड़ा, उप प्रधानाचार्य गौरव कुमार झा अराधना मिश्रा, नीलकंट अधिकारी मौजूद रहे।
नेहरू युवा केंद्र कार्यालय में हिंदी दिवस पर गोष्ठी हुई। लेखाकार मुकंद बल्लम शर्मा और युवा समन्वयक शिवदेव शर्मा हिंदी दिवस के बारे में बताया। समाजसेवी कृष्णपाल, हेमंत कुमार त्यागी, बेबी, पूजा, मिथिलेश देवी, गजेंद्र भाटी, अमरेश देवी, रूबी, संजय चौधरी मौजूद रहे।
अधिवक्ता परिषद ने कचहरी परिसर में हिंदी दिवस मनाया। अधिवक्ताओं ने हिंदी की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष दीपक शर्मा और संचालन महामंत्री संजय कुमार गौड़ ने किया। भूपेंद्र शर्मा, प्रदर्शन कुमार भारद्वाज, परमवीर वर्मा, रविकांत भारद्वाज, अमित खोखर, अनिल, नीरज शर्मा, वीरेंद्र कश्यप, राहुल नेहरा, सौदान राठी, नगेश शर्मा, अजय शंकर शर्मा मौजूद रहे।
अग्रवाल मंडी टटीरी क्षेत्र के स्कूलों में हिंदी दिवस मनाया। महाराणा राणा प्रताप पब्लिक स्कूल में विजेताओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य प्रीति वर्मा, सविता देवी, प्रियंका आर्या, आकांशी वर्मा, कौशर जहां, नीभू, राखी, दिव्या, अनुराधा, ज्योति, सुशीला, अमरदीप, प्रमोद, दीपक, सीमा का सहयोग रहा। पैरामाउंट पब्लिक स्कूल में भी पोस्टर प्रतियोगिता हुई। प्रधानाचार्य शक्ति सिंह, राजेंद्र कुमार, बिजेंद्र सिंह, स्कूल संस्थापक चरण सिंह, व्रिमेश आर्य मौजूद रहे।
छपरौली क्षेत्र स्थित गोडविल कॉलेज किरठल में हिंदी दिवस मनाय गया। पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। विजेताओं को सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार, डॉ. संगीत कुमार, लक्ष्मी तोमर, डॉ. संजीव कुमार, सुनीता तोमर, वर्षा, पायल, सुनीता, बुधप्रकाश, प्रियंका, राजीव कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

चौधरी चरण सिंह राजकीय महाविद्यालय में हिंदी दिवस मनाया गया। वक्ताओं ने हिंदी के बारे में विचार रखे। प्राचार्य डॉ. मोनिका सिंह, डॉ. प्रतीत कुमार, डॉ. मोनू सिंह, डॉ. अनिला पंवार, डॉ. भीष्म सिंह, डॉ. चंचल गर्ग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें