जिला कारागार में चारदीवारी ऊंची की जाएगी। इसके लिए शासन से 77.81 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। जेल की दीवारें ऊंची होने से अंदर प्रतिबंधित सामान नहीं पहुंच सकेगा। जेल प्रशासन को राहत मिलेगी।
जिला जेल में पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद शासन सख्त है। जेल की दशा सुधारने की कवायद शुरू कर दी गई है। जेल में पहले पुलिस चौकी के निर्माण को मंजूरी दी गई। अब जेल की दीवारें ऊंची करने का काम किया जाएगा। चार दीवार के लिए शासन से 77.81 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। उप्र शासन के संयुक्त सचिव सूर्य प्रकाश सिंह सेंगर ने महानिरीक्षक कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं लखनऊ को पत्र जारी कर चालू वित्तीय वर्ष 2018-19 में व्यय के लिए धनराशि प्रदान की है। जल्दी ही जेल में चार दीवार का काम शुरू हो जाएगा। विदित रहे कि जेल की दीवारों की ऊंची कम होने के कारण बाहर से प्रतिबंधित सामान अंदर पहुंचाया जाता है। बाहर से नशे का सामान अंदर पहुंचाए जाते है। इसको देखते हुए शासन से दीवार ऊंची करने का काम उठाया है।
मुन्ना बजरंगी हत्याकांड के बाद हरकत में आया सिस्टम
बागपत। पूर्वांचल के डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या के बाद जेल की दीवारें ऊंची करने का प्रस्ताव भेजा गया था। जेल के चारों तरफ खेतों में दीवारों के पास नशे का सामान पड़ा मिला था। यह भी जानकारी मिली थी कि नशे का सामान दीवार से जेल में तो नहीं फेंका जाता।