फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीओ बागपत के खिलाफ कर्मचारियों ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बीडीओ बागपत पर कर्मचारियों से अभद्रता और गाली गलौच का आरोप लगाते हुए ब्लॉक के कर्मचारियों ने सीडीओ से शिकायत की और बीडीओ के स्थानांतरण की मांग की। बीडीओ अमित कुमार ने कहा आरोप बुनियाद है। अनुशासन में लाने के लिए कर्मचारियों से बातें कही जाती है।
विज्ञापन

बागपत खंड विकास अधिकारी कार्यालय के कर्मचारियों ने बैठक कर बीडीओ पर आए दिन अभद्रता, गाली गलौच, दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाया। आरोप है कि कुछ दिन पूर्व बीडीओ ग्राम पंचायत अधिकारी रवि कुमार, कंप्यूटर ऑपरेटर सतेंद्र कुमार, वरिष्ठ सहायक बिमलेश के साथ अभद्रता और गाली गलौच कर चुके हैं। कंप्यूटर ऑपरेटर के सामने त्याग पत्र तक देने तक की स्थिति पैदा हो गई थी। सात सितंबर को साप्ताहिक बैठक में कर्मचारियों के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली गलौच की। सभी ने बैठक कर प्रस्ताव रखा कि बीडीओ के साथ कार्य नहीं करेंगे। चेतावनी दी अन्य ब्लॉक में स्थानांतरण नहीं किया गया तो 13 सितंबर को कर्मचारी धरना प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इससे विकास कार्य प्रभावित होंगे तो इसके जिम्मेदारी उच्चाधिकारी होंगे। कर्मचारियों ने सीडीओ को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की। जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार, प्रेम कुमार, रवि कुमार, मोहम्मद इमरान, अजय शर्मा, गंगाराम, देशपाल सिंह, राकेश कुमार, केसी शर्मा, सुरेशचंद, सतेंद्र कुमार, आशीष कुमार, ओरसपाल मौजूद रहे।
इस मामले में बीडीओ अमित कुमार ने कहा कि कर्मचारियों ने जो भी आरोप लगाए हैं वह बेबुनियाद हैं। केवल अनुशासन में रहकर कार्य करने की बातें कही जाती हैं। उच्चाधिकारियों को इससे अवगत कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर सीडीओ पीसी जायसवाल ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। अगर कोई कर्मचारी धरना प्रदर्शन करता है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें