फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 किसानों को बिजली के बिलों से मिली मुक्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले के 20 किसानों का चयन सोलर पंप योजना के लिए हुआ। चयनित किसानों के यहां पर 70 प्रतिशत अनुदान पर सोलर पंप लगेंगे। इससे किसानों की आय दोगुनी होगी।
विज्ञापन

किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए सुलभ साधन चाहिए। कृषकों कभी बिजली और नहरों के पानी निर्भर रहता है। बारिश तो किसानों के सौगत भरी हो जाती है। केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय दोगुनी करने के लिए लगातार योजनाएं चला रही है। किसानों के सामने बिजली की समस्या खत्म हो जाए, इसके लिए सोलर पंप योजना चलाई है। 70 प्रतिशत अनुदान पर सोलर पंप किसानों के खेतों में लगाए जा रहे हैं। योजना के तहत जिले के 20 किसानों का चयन हुआ। 31 अगस्त तक सभी किसानों को योजनाएं लाभ मिल गया है। चार-पांच किसानों के यहां कार्य शुरू हो गया है।
उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि जिले को 20 किसानों के सोलर पंप लगाने का टारगेट मिला। इसे पूरा कर लिया। छूट का ड्राफ्ट किसानों को प्राप्त हो गए हैं। चार-पांच किसानों के यहां कंपनियों ने सामान पहुंचवाना शुरू कर दिया। इससे किसानों को लाभ मिलेगा। न बिजली की टेंशन रहेगी और न ही नहरों में पानी आने का इंतजार करना पड़ेगा। समय पर किसान अपनी फसलों की सिंचाई करेंगे। बिजली के बिलों की टेंशन खत्म हो जाएगी। बिल भरने के झंझट से मुक्ति मिलेगी। किसानों के लिए यह लाभकारी है।
विज्ञापन


किसानों को छूट और पंप की अनुमानित कीमत
बागपत। पटल सहायक अभिषेक बालियान ने बताया कि सोलर पंप कीमत के अनुसार किसानों को कुछ धनराशि जमा करनी होती है। इसके बाद उन्हें 70 प्रतिशत की छूट दी। बालियान ने बताया कि डीसी सरफेस सोलर पंप की अनुमानित कीमत 169400 रुपये है, अनुमान्य अनुदान 118580 रुपये है। कृषकों का अंश 50820 रुपये है। एसी सरफेस सोलर पंप की कीमत 172800 रुपये है, अनुदान 120960 रुपये, अंश 51840 रुपये, डीसी सबमर्सिबल सोलर पंप 269990 रुपये है, अनुदान 188993 रुपये, किसानों का अंश 80997 रुपये है। एसी सबमर्सिवल की सोलर पंप की कीमत 269000, अनुदान 181300, किसानों का अंश 77700 है। एसी सबमर्सिबल सोलर पंप की कीमत 342000, अनुदान 136800, किसानों का अंश 205200 जमा करना होगा। कीमत के अनुसार किसानों को डेढ़ लाख से लेकर 1.20 लाख रुपये तक की छूट दी। बताया कि बड़ौत, बिनौली, पिलाना में चार-चार, छपरौली, बागपत, खेकड़ा में तीन-तीन किसानों का चयन हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें