फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच का नाम हाईवे को देना गलत- विधायक वीरपाल राठी

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

पश्चिमी उप्र रालोद किसान प्रकोष्ठ के अध्यक्ष और पूर्व विधायक वीरपाल राठी ने कहा एनएच का नाम हाईवे को देना गलत है, क्योंकि स्टेट हाईवे में इससे चौड़ा और मजबूत हैं, इसमेें तमाम मानक कम कर दिए है और भूमि पूजन मेें कार्यक्रम मात्र दिखावा है।
विज्ञापन

वे शनिवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जिस एनएच का भूमि पूजन होने जा रहा है, उसमें जो दर्शाया गया कि डिवाइडर की मात्र एक फीट चौडाई कर दी है, जो डिवाईडर यूपी स्टेट ने बनाया, उसे तोड़कर एक फुट का किया जा रहा है। इससे भी टोल रोड किया जा रहा है, इसमें भूमि का कोई अधिग्रहण नहीं किया, जबकि स्टेट हाईवे जनता पर बोझ डाल दिया। जब इससे सड़क बनवाना था तो जिन लोगों के मकान तोडे़ गए उसमेें मुआवजा भी नहीं दिया । मुआवजा दिलाना चाहिए, कहा कि प्रदेश सरकार ने जिले में सड़कों की मरम्मत व जिला योजना में जब से भाजपा सरकार आई है, सभी सड़क जर्जर हो चुकी है। सरकार बनने से पहले भाजपा किसानों को बकाया गन्ना भुगतान दिलाने की बात कहती थी, लेकिन अब बकाया गन्ना भुगतान की ओर कोई ध्यान नहीं है। केन्द्रीय राज्यमंत्री डॉ. सत्यपाल लोगों को बहका रहे हैं। डॉ. सत्यपाल सिंह ने अभी तक एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से रालोद को मजबूत बनाने की अपील की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें