चांदीनगर (बागपत)। भगौट गांव में प्रधान अजीत के आवास पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन बागपत के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमेें आठ सितंबर को कलक्ट्रेट में दो बच्चों के कानून के लिए होने वाले देशव्यापी आंदोलन को सफल बनाने पर चर्चा हुई। आंदोलन में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर मनोज कुमार, सुंदर त्यागी, नीरज त्यागी, सत्येंद्र बैंसला, प्रमोद गोस्वामी, सुमित शर्मा, अमित, विनोद, सुंदर सिंह सैनी, अजीत प्रधान आदि उपस्थित रहे।
सड़क हादसे में तीन घायल
चांदीनगर (बागपत)। ढिकौली-बंथला मार्ग पर पांची गांव के पास बाइक में कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मुजफ्फरनगर जनपद के शाहपुर निवासी दिलशाद, उसकी पत्नी सबीना, साली मोमिना घायल हो गए। घायलों को जीटीबी अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया है।
छपरौली क्षेत्र में जनसंपर्क किया
छपरौली (बागपत)। दिल्ली-यमुनौत्री हाईवे के 11 सितंबर को होने वाले शिलान्यास कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र लूंब, रमाला, किरठल, तुगाना आदि गांव में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। इस मौके पर मनीष, सोनू, रवि, उमंग, सुभाष आदि रहे।
ट्रक फंसा, जाम
अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे में मेरठ-बागपत मार्ग पर रेलवे फाटक के पास सड़क धंसने से ईंटों से लदा ट्रक फंस गया। आरपीएफ और पीआरडी के जवानों ने ट्रैक्टर मंगाकर ट्रक को निकलवाया। इस दौरान करीब 20 मिनट तक मार्ग पर जाम लगा रहा।