फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात से जगह-जगह हुई जल भराव की स्थिती उत्पन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर और क्षेत्र में मंगलवार की सुबह हुई बरसात से जगह-जगह जल भराव की स्थिति पैदा होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं बावली गांव के ग्रामीणों ने ब्लाक पर पहुंचकर जल भराव के विरोध मेें प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग उठाई।
मंगलवार की सुबह अचानक मूसलाधार बरसात शुरू हो गई। इससे लोगों ने गर्मी से राहत मिली। इस दौरान मूसलाधार बरसात से जगह-जगह जल भराव की समस्या उत्पन्न हो गई। इस कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। लोगों ने पानी निकासी न होने के कारण जल भराव की समस्या होना बताया और मांग उठाई कि जल्द से जल्द पानी निकासी का उचित प्रबंध किया जाए, वरना नगर मेें जलभराव की स्थिति ओर भयंकर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावली गांव के ग्रामीणों ने ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचकर जलभराव के विरोध मेें प्रधान ओमवीर के नेतृत्व मेें प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा जल भराव के कारण लोग नरकीय जीवन जीने को मजबूर है, लेकिन न तो प्रशासनिक अधिकारी इस ओर कोई ध्यान दे रहे हैं और न ही ब्लाक अधिकारी। उन्होंने समस्या का शीघ्र समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। इनमेें महिपाल, राकेश, सुधीर, जयपाल, प्रमोद, अरविंद, सुभाष, नेत्रपाल, धर्मवीर, अशोक आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें