टिकट न मिलने पर रेलयात्रियों ने किया प्रदर्शन
बड़ौत। नगर के रेलवे स्टेशन पर मंगलवार को टिकट खिड़की से यात्रियों को टिकट न मिलने पर आक्रोश व्याप्त हो गया। इस संबंध में यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक से शिकायत की। जिसके बाद स्टेशन अधीक्षक ने उन्हें आश्वासन देकर लौटा दिया गया।
मंगलवार सुबह बड़ौत रेलवे स्टेशन पर लगी टिकट खिड़की पर शामली से दिल्ली जाने वाली 51910 पैसेंजर ट्रेन में दिल्ली जाने के लिए यात्रियों की भीड़ लगी थी। ट्रेन स्टेशन पर आई और चली गई। लेकिन अधिकांश यात्रियों को टिकट तक नहीं मिला। यात्रियों ने कहा कि आए दिन खिड़की से टिकट न मिलने पर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार विभाग के उच्चाधिकारियों से शिकायत भी की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने समस्या को लेकर स्टेशन अधीक्षक अय्यूब खान से शिकायत की। स्टेशन अधीक्षक ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत किया। आक्रोश जताने वालों में संजीव, प्रताप, सुभाष, मुकेश, अखिलेश, रवि, जितेंद्र, सोहनवीर, अमित, पंकज, अनिल आदि शामिल रहे।