नैथला मोड़ पर अवैध ईंट भट्टा बंद कराया
बागपत। प्रशासन ने अवैध तरीके से संचालित किए जा रहे ईंट भट्टों के खिलाफ फिर से अभियान शुरू कर दिया है। नैथला मोड़ पर चल रहे ईंट भट्टे पर एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव ने छापेमारी की। भट्टा मालिक मौके पर नहीं मिला। पुलिस ने मुनीम से पूछताछ की है।
एसडीएम सदर ने बताया कि नैथला मोड़ पर अवैध तरीके से ईंट भट्टा संचालन की शिकायत प्रशासन को मिली थी। मंगलवार को शिकायत के बाद छापेमारी की गई। मौके पर भट्टा मालिक नहीं मिला। मुनीम से जानकारी ली गई तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका और न ही भट्ठा संचालन के प्रमाणपत्र दिखा सका। एसडीएम का कहना है कि अवैध तरीके से जितने भट्ठे चल रहे हैं, सबको बंद कराया जाएगा। बगैर अनुमति के एक भी भट्ठे का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। इससे पहले भी कई भट्ठों पर छापेमारी कर बंद कराया जा चुका है।