फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना भुगतान के लिए आरपार की लड़ाई लड़ेगा अजगर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

अजगर किसान मजदूर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष जिले सिंह जैनपुर ने कहा कि निजी चीनी मिल मालिक किसानों के साथ धोखा कर रहे हैं। गन्ना भुगतान के लिए किसानों को संगठित कर अजगर संगठन संघर्ष जारी रखेगा। किसानों की समस्याओं को लेकर एक पंचायत एक अगस्त को बरनावा लाक्षागृह परिसर में होगी।
अजगर संगठन प्रदेश अध्यक्ष जिले सिंह जैनपुर बृहस्पतिवार को बरनावा में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के लचीले रवैया के चलते निजी चीनी मिल मालिक मिल मालिक किसानों की गाढ़ी कमाई दबाये बैठें हैं। मई जून माह में मेरठ कमिश्नरी पर चले किसानों के धरने में मिलों के अधिकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में जुलाई के अंत तक पूरा भुगतान करने का आश्वासन दिया, लेकिन अभी तक मंडल की निजी मिलों ने भुगतान नहीं किया। वादा खिलाफी कर निजी मिल मालिक किसानों के साथ धोखा कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आगामी पेराई सत्र में गन्ना नीति में बदलाव करने की तैयारी है। इसके तहत किसानों का 65 फीसदी गन्ना ही लिया जाएगा। इसको स्वीकार नहीं किया जाएगा और कड़ा विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंडल की मिलों पर किसानों का हजारों करोड़ बकाया है। भुगतान के मुद्दे को लेकर अजगर संगठन लड़ाई जारी रखेगा और जल्द फिर मेरठ कमिश्नरी पर बेमियादी धरना शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि एक अगस्त को बरनावा लाक्षागृह पर किसानों की एक पंचायत होगी। इसमें किसानों की समस्याओं पर विचार होगा और आगे की रणनीति बनाई जाएगी। इसमें संगठन के संरक्षक डॉ. महक सिंह, मेजर सुरेंद्र सिंह, ठाकुर माम चंद, जितेंद्र सिंह, मनोज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें