फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)। नगर के स्कूल व कॉलेजों मेें कारगिल विजय दिवस पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर शहीदों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को माउंट लिटरा स्कूल में चेयरमैन हंस कुमार जैन, बिजेंद्र जैन, हिमांशु जैन, ऋषभ जैन, प्रधानाचार्य अविषेक मजूमदार, उपप्रधानाचार्य अनुज सक्सेना व मीडिया प्रभारी ओपी शर्मा ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। चेयरमैन हंस कुमार जैन ने बच्चों को शहीदों के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। संचालन कोर्डिनेटर रूपाली सैनी ने किया।
जेपी पब्लिक स्कूल में डायरेक्टर गौरव शर्मा, निर्देशिका शरण शर्मा व अभिषेक शर्मा ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। चौधरी केहर सिंह दिव्य पब्लिक स्कूल में सचिव डा. मनीष तोमर, प्रधानाचार्य जेपी सिंह ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कहा कि हमें शहीदों की कुर्बानियों को नही भूलना चाहिए। बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

इंडियन इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य विजयानंद, प्रधानाचार्या बीना आर्य और देवेंद्र ने कारिगल दिवस बच्चों को शपथ दिलाई कि वे देश व समाज के उत्थान मेें अपना योगदान देंगे। बच्चों ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लार्ड महावीरा एकेडमी में प्रधानाचार्य विक्रम दांगी व अभिषेक जैन ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें