फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानाध्यापकों को बच्चों को पढ़ाने के बताए तरीके

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। तरकीपे एजूकेशन फाउंडेशन ने श्री यमुना इंटर कॉलेज में सोमवार को ब्लॉक क्षेत्र के प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण दिया। इसमें बच्चों को पढ़ाने में आ रही परेशानी को दूर किया। साथ बच्चों के पढ़ाने के नए-नए तरीके बताए।
विज्ञापन

इस प्रशिक्षण का शुभारंभ बीएसए चंद्रकेश सिंह यादव ने किया। उन्होंने कहा कि तरकीपे एजूकेशन फाउंडेशन की ओर से बच्चों को पढ़ाने में आ रही परेशानी को दूर करने की तरीके पर चलकर समस्या को दूर करें। जो भी प्रशिक्षण में नई जानकारी दी जाए, प्रशिक्षण के आधार पर शिक्षक बच्चों को पढ़ाए। शैक्षिक गुणवत्ता के लिए एंड्रायड फोन द्वारा विषय से संबंधित बिंदुओं को समझाने के लिए प्रेरित किया। कार्यशाला में मिशन समृद्धि के प्रभारी डॉ. अमोद कुमार ने शिक्षकों को शिक्षण अधिगम में आ रही कठिनाई के निराकरण के संबंध में अवगत कराया। नए-नए तौर तरीकों से शिक्षण को रुचिकर एवं आसान बनाने के सुझाव दिए। बच्चों को खेल-खेल में सिखाने के विषय में अवगत कराया। इस मौके पर तरकीपे एजूकेशन फाउंडेशन के प्रशिक्षण गौरव राजौरिया, प्रनिता भट्ट, जगदीप राय, आकांक्षा अग्रवाल ने बच्चों के शिक्षण को रुचिकर और आसान बनाने के लिए ऑडियो विजुअल शिक्षण अधिगम सामग्री प्रयोग करने पर बल दिया। इस दौरान बीईओ वीरेंद्र पाल सिंह, प्रधानाचार्य जयपाल शर्मा, ब्लॉक सह समन्वयक अशोक अंतिल, प्रधानाध्यापक प्रवीर सिंह, मनोज, योगेश शर्मा, अनिल कुमार, मनोज कुमारी, रेखा रानी, राधा रानी, जितेंद्र कुमार, राज कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें