फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत कटौती पर लोगों का शिकायत केन्द्र में हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

अघोषित अंधाधुंध विद्युत कटौती के विरोध में बुधवार को उपभोक्ताओं ने मुख्य शिकायत केंद्र में प्रदर्शन किया। पीड़ितों ने कर्मचारियों पर चेकिंग अभियान के बहाने अवैध वसूली करने का भी आरोप लगाया। सूचना के बाद अधिकारियों के न पहुंचने पर आक्रोशित उपभोक्ताओं ने कार्यालय पर तालाबंदी का भी प्रयास किया। हालांकि बाद में उपभोक्ता आंदोलन शुरू करने की चेतावनी देकर लौट गए।
उपभोक्ताओं ने कहा नगर में गत एक माह से अघोषित अंधाधंधु विद्युत कटौती की जा रही है, इससे उपभोक्ताओं को विद्युत संकट से जूझना पड़ रहा है। पेयजल व्यवस्था के लिए जनरेटर की व्यवस्था करनी पड़ रही है, इसके अलावा विद्युत यंत्र शोपीस बनकर रह गए हैं। उन्होंने कहा जिस समय रोंस्टिग का समय होता है, उस दौरान तो न तो टूटी विद्युत लाइन को ठीक किया जाता है और नहीं विद्युत पोल को। सप्लाई आने पर ही जान बूझकर सप्लाई बंद कर दी जाती है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कर्मचारी चेकिंग अभियान के बहाने अवैध वसूली करते हैं। जबकि जेई फोन पर उपभोक्ताओं को संतुष्ट जवाब नहीं देते। इससे उपभोक्ताओं में आक्रोश पनप रहा है। उन्होंने कार्यालय पर तालाबंदी का भी प्रयास किया। हालांकि बाद मेें उपभोक्ता आंदोलन की चेतावनी देकर लौट गए। एसडीओ चैन सिंह ने कहा ऊपर से जितनी सप्लाई मिलती है, उतनी ही सप्लाई दी जा रही है। प्रदर्शन में राकेश, सुनीता, प्रमोद, इकबाल, जोगेंद्र, सुधीर, अमरपाल, राजीव, धीरज, संतोष, धर्मेंद्र आदि रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें