फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल के चलते चरमराई डाक सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हड़ताल से चरमराई डाक सेवाएं
विज्ञापन


बड़ौत। अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवा संघ मेरठ मंडल बड़ौत बागपत के बैनर तले ग्रामीण डाक सेवकों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल चौथे दिन शुक्रवार को भी जारी रही।
विज्ञापन

शुक्रवार को मंडल सचिव बिजेंद्र तोमर के नेतृत्व मेें डाक सेवक मुख्य डाकघर पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठे गए। उन्होंने बताया कि पिछलें साल अगस्त मेें हड़ताल समाप्ति के दौरान यूनियन नेताओं के बीच लिखित समझौता हुआ था। लेकिन इसके बावजूद नौ माह बीत जाने के बाद पे कमीशन का लाभ नहीं मिला। इस कारण ग्रामीण डाक सेवकों के मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बच्चों की शिक्षा व्यवस्था नहीं हो पा रही है। दिनेश कुमार ने कहा कि सरकार की इस मनमर्जी के चलते ग्रामीण डाक सेवक डरने वाले नही है। जब तक मांग पूरी नहीं होगी, हम पीछे नहीं हटेगें, सरकार को हमारी मांग पूरी करनी होगी। सेवक भूखमरी की कगार पर हैं। हड़ताल से ग्रामीण क्षेत्रों की डाक सेवा चरमरा गई है। उच्च अधिकारियों द्वारा शोषण किया जा रहा है। इसे सहन नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर देवेंद्र, रामप्रकाश, आनंद बैसला, लवकुश, मनेंद्र सैनी, जितेंद्र सिंह, विक्रम, ओमपाल सिंह, राजकुमार, सत्यवीर, सतेन्द्र, यादव सिंह, ब्रहम सिंह, अमरीश त्यागी, सोहनवीर, नीरज, सतवीर, राजीव, सतपाल, राजकुमार शर्मा, संतराम, मुकेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें