फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत ने गाजियाबाद की टीम को हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

सर्व हितकारी इंटर कॉलेज बिनौली में जिला वॉलीबाल संघ बागपत के तत्वावधान में चल रही मंडलीय भारत वॉलीबाल सुपर लीग के उद्घाटन मुकाबले में बागपत ने गाजियाबाद को शिकस्त दी।
भारत वॉलीबाल सुपर लीग का उद्घाटन मैच में बागपत ने गाजियाबाद की टीम को 25-17, 22-25, 25-19 अंक से हराया। नोएडा ने मिलाना की टीम को 25-18, 25-15 अंक से हराया। गाजियाबाद ने मोडकला की टीम को 25-18, 17-25, 25-22 अंक से हराया। छुर की टीम ने जिवाना की टीम को 25-20, 25-18 अंक से हराया। गाजियाबाद ने मेरठ की टीम को 25-15, 23-25, 25-19 अंक से हराया। मोहमदपुर की टीम ने हापुड़ की टीम को 25-17, 25-19 अंक से हराया। जिला वॉलीबाल संघ बागपत के सचिव राजपाल सिंह धामा ने बताया की फाइनल मैच रात्रि में होगा। इसके बाद चयनकर्ताओं द्वारा मंडलीय टीम का चयन किया जाएगा, जो आगामी माह में होने वाली स्टेट वॉलीबाल लीग में भाग लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनआईएस कोच प्रवीण कुमार, अशोक कुमार, संजीव, अरविंद सोलंकी रेफरी रहे। इस अवसर पर सचिव हापुड़ हरेंद्र सिंह पंवार, धर्मेंद्र पंवार, अजय मलिक, विकास राणा, विपिन सोलंकी, अरविंद सोलंकी, अशोक धामा, प्रबंधक कृष्णपाल धामा, प्रधान वेदपाल धामा, प्रबंधक प्रतिनिधि अमित धामा, राजीव धामा, प्रधानाचार्य सतीश चंद शर्मा, मास्टर योगेंद्र शर्मा, ओमबीर सिंह तोमर, मुकेश धामा, किरण पाल धामा, अनुज धामा, पप्पू धामा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें