फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मत्स्य विभाग में सोते कर्मचारियों का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। मत्स्य विभाग के कर्मचारी ड्यूटी के दौरान नींद पूरी करते नजर आ रहे हैं। कार्यालय में कर्मचारियों के सोते हुए और धूम्रपान करते हुए वीडियो वायरल हुई है। एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। ऑफिस की गरिमा को भंग करना गलत है।
विज्ञापन

मेरठ रोड स्थित मीतली गांव में मत्स्य विभाग का जिला कार्यालय है। सोमवार को यहां पर कर्मचारियों के सोते हुए वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में कर्मचारी सोते हुए नजर आ रहे हैं। एक कर्मचारी धूम्रपान करता दिखा। मेज पर पैर फैलाकर रखे गए हैं। शहर से दूर होने के कारण कार्यालय में जिला स्तरीय अधिकारियों की आवाजाही कम रहती है। इससे पहले भी यह कार्यालय सुर्खियों में रह चुका है। एसडीएम बागपत विवेक कुमार यादव का कहना है कि ऑफिस के नियम तोड़ना गलत है। प्रकरण की जांच कराई जाएगी, अगर वास्तव में कर्मचारी दोषी मिले तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। संबंधित विभाग के अधिकारियों से जवाब तलब किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें