फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया
विज्ञापन

रामपुर मनिहारान। आबादी के ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन और घर के आंगन में रखे विद्युत ट्रांसफार्मर को स्थानांतरित करने को लेकर मुहल्लावासियों ने विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि घर में आंगन के रखे विद्युत ट्रांसफार्मर के कारण वह रात भर जागते हैं। मुहल्ला सराय में सूरजपाल के घर में आंगन में लंबे समय से विद्युत ट्रांसफार्मर रखा है और इस ट्रांसफार्मर से भेजी गई लाइनें आबादी के ऊपर से होकर गुजर रही हैं। इससे कई बार हादसे भी हो चुके हैं। विद्युत लाइन घरों के ऊपर से गुजरने पर वह अपने घरों की छतों पर भी नहीं जा सकते। इस समस्या को लेकर बृहस्पतिवार देर शाम क्षेत्र वासियों ट्रांसफार्मर को स्थानांतरित करने एवं विद्युत लाइन हटाए को लेकर नारेबाजी की। राजपाल, बिमपाल, हुकम सिंह, गोर्धन सिंह, विजयपाल, दिनेश, मनोज, रामबीर, नीरज आदि ने कहा कि इस समस्या को लेकर वह उच्चाधिकारियों से भी मिल चुके हैं। मगर विद्युत निगम ने अब तक इस समस्या का समाधान नहीं किया है।
विज्ञापन

उधर, विद्युत निगम के एक्ससईन राजीव भट्ट ने कहा कि जिस स्थान पर ट्रांसफार्मर रखा है, वहां पहले आबादी नहीं थी। ग्रामीणों ने विद्युत लाइन के नीचे अपने भवनों का निर्माण कर लिया है। लाइन को स्थानांतरित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें