फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा पीढ़ी से इतिहास से सबक लेने का आह्वान

विज्ञापन
विज्ञापन
युवा पीढ़ी से इतिहास से सबक लेने का आह्वान
विज्ञापन

छुटमलपुर। उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश उपाध्यक्ष एसपी सिंह इंजीनियर ने कहा कि युवा पीढ़ी इतिहास से सबक लेकर देश हित में अपनी ऊर्जा का इस्तेमाल करें। स्वतंत्रता के दीवानों ने अपने जीवन का बलिदान देकर हमें आजादी की सौगात दी। हमें जाति और धर्म के नाम पर आपसी भेदभाव भुलाकर देशवासी के रूप में जीना सीखना होगा।
एसपी सिंह बृहस्पतिवार को फतेहपुर भादो स्थित सेवा निधि ट्रस्ट के जैन आश्रम परिसर में स्वतंत्रता सेनानी रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री अजीत प्रसाद जैन की 42वीं पुण्य तिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित कर रहे थे। यूपी कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मेहरबान आलम ने कहा कि अजीत प्रसाद जैन ने देश की आजादी में तो योगदान देने का काम किया। इसके साथ ही सहारनपुर और विशेष रुप से फतेहपुर गांव को अपनी कर्मस्थली बनाकर यहां के लोगों के लिए प्रकाश पुंज बने। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे अपने बच्चों को आजादी से जुड़े संस्मरण सुना कर उनके दिल में देशभक्ति का जज्बा पैदा करने का काम करें। सेवा निधि ट्रस्ट के सचिव आनंद जैन ने गरीबों को कंबल बांटने के साथ ही संस्थाओं को दान राशि भेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रस्ट की अध्यक्ष मेविश ई जैन, कमल जैन, हरीश पंवार, सुनील शास्त्री, एडवोकेट पंकज, राज सिंह साध, राज कुमार मित्तल, रमैया आईटीआई के प्रधानाचार्य हरीश कुमार, रमेश कुमार गर्ग, अंजू, अशोक कुमार, राजबीर सिंह आदि रहे। अध्यक्षता आनंद जैन ने की। संचालन अनीता शर्मा ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें