फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एग्री जक्शन से मिलेगा युवाओं को रोजगार

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। बीएससी कृषि करने वाले को कृषि विभाग एग्री जक्शन योजना से रोजगार मुहैया कराया जाएगा। इस योजना के तहत युवक अपना कृषि क्लीनिक खेल सकते हैं। विभाग की तरफ से कृषि से स्नातक युवक को नि:शुल्क लाइसेंस जारी कर ट्रेनिंग भी देगा।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक प्रशांत कुमार ने बताया कि बीएससी कृषि करने वाले युवाओं को शासन रोजगार मुहैया कराया जाएगा। इसके लिए कृषि जक्शन योजना संचालित की गई है। इस योजना के लिए जनपद में आठ युवाओं का चयन करने का लक्ष्य है। सभी प्रक्रिया पूरी करने के बाद संबंधित युवाओं को नि:शुल्क लाइसेंस दिया जाएगा। इसके साथ-साथ सिंड ग्रामीण प्रशिक्षण संस्थान में प्रशिक्षण दिलाया जाएगा। बाद में चयनित युवाओं को साढे़ तीन लाख का लोन दिया जाएगा। ताकि वह अपना रोजगार शुरू कर सके। इसमें एक वर्ष तक दुकान का किराया और पांच प्रतिशत ब्याज को कृषि विभाग वहन करेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें