फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षिका को नहीं हटाया तो बंद कर देंगे स्कूल

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। हसनपुर जिवानी गांव के प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापक के खिलाफ प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीण बीएसए से मिले। आरोप लगाया कि अधिकांश समय शिक्षिका मोबाइल पर व्यस्त रहती है। नामांकन कम होता जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को हसनपुर जिवनी करीमपुर गांव प्रधान नीरज कुमार के नेतृत्व में ग्रामीण बीएसए से मिले। बताया कि गांव में प्राथमिक विद्यालय है। इसमें तैनात सहायक अध्यापक का व्यवहार गलत है। नामांकन गिरता जा रहा है। आरोप लगाया कि शिक्षिका आरोप लगाने की धमकी देती है। कोई विरोध करता है तो उसके झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देती है। प्रधान नीरज ने बताया कि जब वह शिक्षिका को समझने गए तो उनके साथ भी गलत व्यवहार किया। यदि शिक्षिका का स्थानांतरण नहीं हुआ तो विद्यालय को बंद करवा देंगे। बीएसए ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए हैं। इनमें हनीपा, बिंदो, आबिदा, ताहिरा, साइना, शबनम नौशाद, मुन्नी आसमीन, विनय कुमार, राजपाल, बिल्लू, हरपाल, सद्दाम, शाहिद खान मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें