फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत में नहीं दिखा भारत बंद का असर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भारत बंद को लेकर मंगलवार को जिले में अलर्ट रहा। जगह-जगह पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। आंबेडकर की प्रतिमाओं की निगरानी की गई। हालांकि जिले में बंद का कोई असर नहीं दिखाई दिया। जिले के सभी स्थानों पर सारी गतिविधियां सामान्य रही।
विज्ञापन

मंगलवार को भारत बंद के आह्वान पर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट रही। दो अप्रैल को एससी/एसटी एक्ट में बदलाव के फैसले के विरोध में भारत बंद के दौरान कई स्थानों पर हिंसक घटनाएं हुई । इसके बाद आरक्षण की मांग को लेकर अन्य संगठनों ने भी 10 अप्रैल को विरोध प्रदर्शन करने की खबर पर पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया। एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को तलब कर उनका ड्यूटी चार्ट मांगा और पल-पल की गतिविधियों पर नजर रखने के निर्देश दिए । हालांकि बागपत में भारत बंद का असर देखने को नहीं मिला। खेकड़ा में कुछ युवकों के आरक्षण पर नारेबाजी की सूचना प्रशासन तक पहुंची, लेकिन मौके पर युवक नहीं मिले। एसडीएम विवेक कुमार यादव, सीओ दिलीप सिंह ने राष्ट्र वंदना चौक, कलक्ट्रेट, बाजार व स्थानों पर व्यवस्थाओं को देखा। एसपी जयप्रकाश ने बताया कि जिला बागपत में भारत बंद का कोई असर नहीं मिला। सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें