बागपत। बिलौचपुरा और बसौद गांव में पाइप पेयजल योजना से बिछाए गए पाइप की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए हैं। दोनों गांव के प्रधान ने सीडीओ को समस्या से अवगत कराया।
सीडीओ ने पाइप पेयजल योजना की समीक्षा की तो बिलौचपुरा गांव प्रधान शाहिदा बेगम और बसौद की प्रधान हदीसा ने सीडीओ को समस्या से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जगह-जगह से पाइप लिकेज है। गुणवत्ता के पाइप न लगाने के कारण यह समस्या है। लिकेज होने के कारण रास्ते खराब हो रहे हैं। पानी की आपूर्ति ग्रामीणों को समय से नहीं मिल पा रही है। डीडीओ हुब लाल ने अधिशासी अभियंता को निर्देशित किया दोनों गांव का निरीक्षण किया जाए। लीकेज पाइपों को तत्काल ठीक कराया जाए। पेयजल की आपूर्ति समय से कराने हेतु संबंधित ठेकेदार, अवर अभियंता को निर्देशित करने का कष्ट करें। डीडीओ हुब लाल ने कहा कि जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।