बागपत। अधिकारियों के सत्यापन के बाद भी 104 कॉलेज के संचालकों ने 286 विद्यार्थियों के गलत तरीके से छात्रवृत्ति एवं प्रतिपूर्ति के लिए आवेदन कर दिए। समाज कल्याण अधिकारी के डाटा लॉक करते समय समय इसकी समीक्षा की। जिसमें इतने छात्र फर्जी मिले। सभी कॉलेजों की जांच कराई जाएगी।
कॉलेजों में छात्रवृत्ति हड़पने का खेल चल रहा है। फर्जी तरीके से आवेदन किए जा रहे हैं। पहले फार्म भरकर लाखों-करोड़ों रुपये डकारे गए हैं। ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने पर आए दिन कॉलेजों का यह खेल पकड़ में आ रहा है। यह ही नहीं तीन कॉलेजों के संचालक ने समाज कल्याण विभाग की साइट तक हैक करते हुए 123 विद्यार्थियों को एंटी कर दी थी। समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने समीक्षा के दौरान इसे पकड़ा और निदेशक को पत्र लिखकर इसे निरस्त कराया । जिले के 104 कॉलेज में छात्रवृत्ति के सत्यापन के लिए पहुंचे 36 अधिकारियों की संचालकों ने आंखों में धूल झोंकते हुए ऑनलाइन करीब 286 फर्जी विद्यार्थियों को आवेदन ऑनलाइन भरे। इसकी समाज कल्याण अधिकारी विमल कुमार ढाका ने ऑनलाइन आवेदनों की समीक्षा की। एक-एक छात्र का सभी रिकॉर्डों की जांच की। इसमें 286 छात्र फर्जी मिले। उन्होंने बताया कि 104 कॉलेजों में 4490 विद्यार्थियों के आवेदन हुए थे, इसमें 4134 सही मिले और 286 छात्र-छात्राएं अपात्र मिले। उन्होंने कहा कि जिस भी कॉलेज में फर्जी आवेदन किए हैं, इसकी जांच कराई जाएगी। संबंधित कॉलेज के खिलाफ कार्रवाई भी प्रकाश में लाई जाएगी।