फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द महिलाओं के आधार बैंक खाते से होंगे लिंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। डीबीटी (डायरेक्टर बेनेफिट ट्रांसफर) योजना में करीब साढ़े सात हजार महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक न होने से परेशानी खड़ी हो गई है। शनिवार को एसडीएम, डीएसओ ने बैंक के अफसरों के साथ बैठक कर समस्या का समाधान निकाला। इसके लिए बैंक मित्र और कोटेदारों को जिम्मेदारी दी। समय पर कार्य को पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार में डीबीटी योजना संचालित करने के लिए खेकड़ा तहसील का चयन किया। परिवार की मुखिया सहित सभी सदस्यों के आधार बैंक से लिंक होना जरूरी है। जिला आपूर्ति विभाग ने आठ गांवों में आधार कार्ड बनवाने के लिए एक सेटअप लगवाया । ताकि समय से लोगों के आधार कार्ड बन जाए। करीब 24 हजार उपभोक्ताओं के आधार कार्ड बनवाकर लक्ष्य के करीब पहुंच गए। विभाग ने दोबारा से से इसकी समीक्षा की तो करीब साढ़े सात हजार महिला मुखिया के खाते बैंक से लिंक नहीं मिले। जिस कारण विभाग के सामने समस्या खड़ी हो गई। तहसील क्षेत्र के अधिकांश गांवों में महिलाओं के खाते बैंक से लिंक नहीं मिले।
एसडीएम खेकड़ा आशीष कुमार, डीएसओ चमन शर्मा ने आधार लिंक कराने के लिए जिला अग्रणी बैंक के प्रबंधक पीवी राजू के साथ वार्ता की। क्षेत्रीय बैंक प्रबंधकों से समस्या के समाधान कराने के लिए कहा। शनिवार को इस संबंध में बैंक मित्र और कोटेदारों के साथ भी बैठक की । उन्हें इसके समाधान के लिए प्रशिक्षण दिया। जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया करीब साढ़े सात हजार महिलाओं के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं है। इस कारण एलडीएम से वार्ता कर इस समस्या के समाधान का रास्ता निकाला। अब जल्द महिलाओं के आधार बैंक से लिंक हो जाएंगे। इसमें एसडीएम आशीष कुमार, एलडीएम पीवी राजू, पूर्ति निरीक्षक अमित श्रीवास्तव, कृष्णा, हिमांशु भारद्वाज, अभिषेक श्रीवास्तव सहित कोटेदार और बैंक मिल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें