फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होली मिलन कार्यक्रमों की धूम रही

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

नगर और क्षेत्र मेें शुक्रवार को जगह-जगह होली मिलन कार्यक्रम में यज्ञ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम रही।
होली पर वाजिदपुर गांव में रालोद उपाध्यक्ष सुबोध राणा के आवास पर सामूहिक यज्ञ हुआ। इसमेें लोगों ने यज्ञ मेे पूर्ण आहूत दी। इसमें पूर्व विधायक साहब सिह ने कहा कि होली को शांति से मिलकर मनाना चाहिए। यज्ञ के ब्रह्मा राजपाल सिंह और मित्रमुनि और श्रीपाल सामूहिक रूप से रहे। यज्ञमान अभिनव राणा और मन्नू चौधरी रहे। सुबोध राणा ने आभार जताया। संचालन इकबाल ने किया। इसमें बिजेंद्र सिंह, राजवीर सिंह, भूदेव, विक्रम सिंह, पप्पू पहलवान, मनोज रहे।
विज्ञापन

मधुबन कॉलोनी में प्रधानाचार्य सुशील चौधरी के आवास पर होली मिलन का कार्यक्रम हुआ। इसमें यज्ञ के बाद लोगों ने नृत्य कर होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया। अग्रवाल महासंघ सौजन्य से महाराजा अग्रसेन भवन मेें होली मिलन का आयोजन किया गया। इसमेें सांस्कृतिक कार्यक्रमों दर्शकों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतियोगिता हुई। विजेताओं को सम्मानित किया। इसमें पालिका चेयरमैन अमित राणा को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया । इसमें महासंघ के अध्यक्ष युगल किशोर गर्ग, प्रदीप गुप्ता, सुरेंद्र मित्तल, संजय, विनोद गुप्ता, ब्रजमोहन अग्रवाल, सुभाष गुप्ता, राज कुमार अग्रवाल, अनुज गर्ग, श्रीराम गर्ग, रवि गर्ग, राकेश गर्ग, नवीन चंद, ब्रहम सिंह गोयल, रामपाल गुप्ता, कोमल चंद सिंघल, ओमपाल गुप्ता, अजय अग्रवाल, संगीता गुप्ता, डॉ. योगेश जिंदल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें