फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

31 जगह होगी संकल्प महा आरती

विज्ञापन
विज्ञापन
विहिप के तीन माह के
विज्ञापन

कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार

दोघट। विश्व हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष रविंद्र जैन ने कहा कि विहिप द्वारा तीन माह तक विभिन्न कार्यक्रमों के आयोजन किए जाएंगे। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को सन्मति पब्लिक स्कूल में उन्होंने बताया कि विश्व हिंदू परिषद द्वारा जनवरी और फरवरी माह में धर्म रक्षा समर्पण निधि कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मार्च माह में राम महोत्सव कार्यक्रम होगा जो जनपद में विभिन्न स्थानों पर मनाया जाएगा। 31 मार्च को हनुमान जयंती पर अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के लिए संकल्प महा आरती का आयोजन किया जाएगा। यह जनपद में 31 स्थानों पर आयोजित की जाएगी। जिला मंत्री पप्पन राणा ने कहा कि पद्मावती फिल्म का नाम बदल की पद्मावत रखने से कुछ नहीं होगा। इसमें किसी तरह की छेड़छाड़ नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि फिल्म का नाम बदलकर पद्मावत रखा है तो उन्होंने लठ का नाम बदल कर फूल रख लिया है। इसलिए फिल्म चलाएंगे तो वे फूल बरसाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें