फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालकों में सौरभ और बालिका में मोनिका बनी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली (बागपत)।
विज्ञापन

बुढ़ेडा के श्री नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज में चल रही दो दिवसीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। इसमें बालक वर्ग में सौरभ और बालिका वर्ग में मोनिका चैंपियन बनी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता की सीनियर बालक वर्ग की कबड्डी स्पर्धा में फाइनल पटेल और सुभाष हाउस के बीच हुआ। इसमें 32-24 अंक के अंतर से पटेल हाउस विजेता बना। इसी स्पर्धा के बालिका वर्ग में पटेल हाउस 28-22 अंक के अंतर से नेहरू हाउस को हराकर विजेता बना। खोखो बालक वर्ग स्पर्धा में सुभाष हाउस विजेता और नेहरू उप विजेता रहा। बालिका वर्ग में पटेल हाउस विजेता और नेहरू उपविजेता रहा। वॉलीबाल की बालक वर्ग स्पर्धा में गांधी हाउस विजेता और नेहरू हाउस उपविजेता बना। बालिका वर्ग में ध्यानचंद हाउस विजेता और पटेल हाउस उपविजेता रहा। बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में सौरभ और बालिका वर्ग में मोनिका प्रथम रही। इन दोनों को प्रतियोगिता की विभिन्न स्पर्धाओं में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने पर चैंपियन घोषित किया गया। कॉलेज के प्रधानाचार्य कृष्णपाल सिंह ने विजेता खिलाड़ियों को पदक और स्मृति चिह्न देकर पुरस्कृत किया। इस मौके पर अरुण मलिक, मनोज शर्मा, नरेश, मांगेराम, रामपाल सिंह, नेहा, पिंकी, बिजेंद्र भाटी, कृष्णपाल प्रधान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें