फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा के जिलाध्यक्ष होंगे मांगेराम जाटव

विज्ञापन
विज्ञापन
मांगेराम जाटव को बसपा का जिलाध्यक्ष बनाया
विज्ञापन

- निकाय चुनाव के बाद संगठन में किया फेरबदल

फोटो संख्या-23
बागपत। बसपा ने निकाय चुनाव के बाद फिर जिलाध्यक्ष पद पर फेरबदल किया है। तीन माह पहले जिलाध्यक्ष बनाए गए विक्रम भाटी की जगह पूर्व जिलाध्यक्ष मांगेराम जाटव को दोबारा जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

निकाय चुनाव से पहले जय कुमार जाटव को हटाकर विक्रम भाटी को बसपा ने जिलाध्यक्ष बनाया था। चुनाव के बाद एक बार फिर फेरबदल किया गया। विक्रम भाटी को मंडल अध्यक्ष पद पर प्रोन्नति दी गई, जबकि पूर्व जिलाध्यक्ष गौना गांव निवासी मांगेराम जाटव की फिर से ताजपोशी की गई है। इससे पहले मांगेराम मंडल कार्डिनेटर का दायित्व संभाल रहे थे। पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष शमशुद्दीन ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है। लोकसभा चुनाव में वापसी की तैयारी में जुटी बसपा के लिए जिले की टीम चुनौती बनी हुई है। असल में वर्ष 2012 के विधानसभा चुनाव में जिले में बसपा को दो सीट मिली थी। लेकिन इस बार बसपा यहां खाता भी नहीं खोल सकी। इसके अलावा निकाय चुनाव में भी पार्टी को कामयाबी नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें