फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रमाला गेट पर हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला (बागपत)। रमाला गेट के पास वाहन की टक्कर से शामली निवासी युवक की मौत हो गई। हाईवे से गुजर रहे लोगों ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया । पुलिस प्रकरण की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

शामली निवासी रवि (23) सोमवार रात करीब दस बजे दिल्ली-सहारनपुर हाईवे से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। रमाला थाना क्षेत्र में रमाला गेट के पास विपरीत दिशा से आ रहे किसी वाहन ने रवि की बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। किसी वाहन चालक ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शिनाख्त करते हुए उसके परिजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस का कहना है कि जिस वाहन से हादसा हुआ, उसकी तलाश की जा रही है।

पुलिस चौकी के सामने पलटा ट्रक
दोघट (बागपत)। भड़ल पुलिस चौकी के सामने बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर धान से भरा ट्रक पलटने से पुलिस कर्मियों में अफरा तफरी मच गई। पुलिस कर्मियों ने इधर-उधर भागकर जान बचाई। ट्रक इलाहाबाद से धान लेकर हरियाणा जा रहा था। जिस समय ट्रक पलटा पुलिस चौकी इंचार्ज प्रदीप शर्मा कमरे के अंदर शोर रहे है। गनीमत रही कि ट्रक चौकी के कमरे पर नहीं पलटा, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता है। इसके बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। विदित रहे कि चार वर्ष पूर्व भी इसी पुलिस चौकी में ट्रक घुस गया था। जिसमें तीन पुलिस कर्मियों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें