फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान संगठन ने मनाई संस्थापक की पुण्य तिथि

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन ने संगठन के संस्थापक महावीर दत्त शर्मा की पुण्यतिथि मनाई। इस मौके पर संगठन के सदस्यों ने महावीर दत्त के चित्र पर पुष्पार्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन

मंगलवार को राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के सदस्य बागपत खंड विकास कार्यालय में एकत्र हुए। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामपाल धामा ने बताया कि संगठन के संस्थापक ने ग्राम प्रधानों की सभी समस्याओं को प्राथमिकता से उठाया और जिला स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक पहुंचाया। प्रदेश के सभी प्रधानों को एक सूत्र में बांधा। ग्राम पंचायतों में विकास के लिए हमेशा कार्य किया है। उन्होंने कहा प्रधान संगठन को मजबूत बनाए और संस्थापक के बताए मार्ग पर चले। उन्होंने कहा ग्राम प्रधानों की समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाकर अधिकारियों के संज्ञान तक पहुंचाना और उनका समाधान प्रयास किया जाएगा। इसमें जिला महासचिव ठाकुर शैलेंद्र, ब्लॉक अध्यक्ष संजय चौधरी, ठाकुर वीरेंद्र सिंह, राजीव प्रधान, तुलसीराम कसाना, सुनील त्यागी, सतीश, आदित्य, मलखान, भारतवीर, दिनेश, राजेश, धर्मपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें