बड़ौत (बागपत)।
नगर निकाय के तृतीय चरण के 29 को होने वाले मतदान के लिए सोमवार की साय पांच बजे चुनाव-प्रचार समाप्त हो गया। इससे पूर्व सभी अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने जलूस, जनसंपर्क व ढोल-नगाड़ों के साथ अपनी शक्ति प्रदर्शन कर वोट मांगे।
सोमवार को चुनाव समाप्ति से पूर्व सुबह से ही अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने दमखम दिखया। जहां कुछ प्रत्याशी प्रभावशाली व्यक्तियों के साथ नगर में दुकानों, माहौलों में जनसंपर्क कर मतदाताओं को अपने पक्ष में वोट डालने के लिए प्रभाव बनाया, वहीं कुछ प्रत्याशियों ने जलूसों के साथ चुनाव प्रचार किया। सभासद प्रत्याशी भी चुनाव में जुटे रहे। ढोल-नगड़ों के साथ सभासद के प्रत्याशी जलूस के साथ अपना प्रदर्शन करते रहे। शाम पांच बजे तक चुनाव प्रचार तक चला। इसके बाद चुनाव प्रचार शांत हो गया। कुछ स्थानों पर भड़काऊ नारेबाजी भी की गई, लेकिन लोगों ने शांतिपूर्वक माहौल को बिगड़ने से रोका।