कांग्रेसियों ने नेहरू को याद किया
बड़ौत (बागपत)।
बावली रोड पर स्थित कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती धूमधाम से मनाई और उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष राम कुमार सिंह और शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने पंडित जवाहर लाल नेहरू के देश हित में किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला और बताया । उन्होंने देश को संकट से उभारने के लिए प्रौद्योगिकी क्षेत्र को आगे बढ़ाया और नई योजनाओं को देख हित में लागू किया। बच्चों को उनसे काफी लगाव था और वे उन्हें चाचा नेहरू पुकारते थे। उन्होंने उनके बताया मूल्यों पर चलने का आह्वान किया। संचालन शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने किया। इसमें घनश्याम शर्मा, तेजपाल शर्मा, श्याम सिंह, देवेंद्र चौहान, सत्यपाल पथौलिया, हेमंत एडवोकेट, हरेंद्र आदि रहे।