बड़ौत (बागपत)। विद्युत निगम के एक्सईएन अजय कुमार ने कहा जल्द ही विद्युत लाइन को चार भागों में बांटा जाएगा और औद्योगिक एरिया के बिजली कट की सूचना वाट्स ग्रुप के माध्यम से कारोबारियों को दी जाएगी। इस दौरान कारोबारियों ने विद्युत निगम के अफसरों को बिजली समस्याएं बताई।
बिजली की समस्या को लेकर बुधवार की रात में इंडियन इंड्रस्टीज एसोसिएशन की बैठक हुई। इसमें विद्युत निगम के अधिकारियों को भी बुलाया।
इसमें एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. योगेश जिंदल ने विद्युत निगम के अधिकारियों को बिजली संबंधित समस्याएं गिनाई और प्रस्ताव रखा पूरे औद्योगिक एरिया की बिजली लाइन का चार भागों में विभाजित किया जाए, ताकि जिस क्षेत्र की बिजली लाइन में फाल्ट आए, केवल संबंधित क्षेत्र की लाइन काटकर ठीक की जाए, ताकि पूरे क्षेत्र की बिजली लाइन बंद न करनी पड़े। वहीं फैक्ट्री की बिजली खराब होने पर फैक्ट्री मालिक को परेशानी न उठानी पड़े। यह भी प्रस्ताव रखा वाट्स ग्रुप बनाया जाए, यदि औद्योगिक एरिया की बिजली में जितने घंटे का कट लिया जाए, एक्सईएन और एसडीओ उस सूचना को वाट्स ग्रुप पर भेजे। ताकि उद्यमी अपने हिसाब से अपना इंतजाम कर सके।
इसमें विद्युत निगम के एसडीओ और जेई के अलावा जयप्रकाश जैन, ईश्वर दयाल गोयल, सुरेंद्र मित्तल, ललित जैन, राजकुमार जैन, कपिल कुमार, अर्पित जैन, अंकुर जिंदल, रामकुमार, ओपी गुप्ता, राज कुमार गुप्ता, संजय गोयल, राम सिंह, मुस्ताक अहमद, रोबिन गोयल, अमित जैन, सतेंद्र कुमार, निशांत, लवि जैन, अमरपाल आदि रहे।