बागपत। खेकड़ा तहसील क्षेत्र में जिला आपूर्ति विभाग की ओर से डीबीटी (डायरेक्ट बैनीफिट ट्रांसफर ) योजना संचालित होगी। इसमें केंद्र सरकारी की तरफ से राशन कार्ड धारकों के खाते में गेहूं और चावल के वर्तमान रेट पर खाते में धनराशि डाली जाएगी। इसके बाद तहसील क्षेत्र के किसी भी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन का उठान कर सकते है। इसी अक्टूबर माह में योजना शुरू हो जाएगी।
खेकड़ा तहसील क्षेत्र में जिला आपूर्ति विभाग की और डीबीटी योजना चलाई जाएगी। जिससे करीब 24 हजार परिवार को फायदा पहुंचेगा। इसमें केंद्र की तरफ से वर्तमान रेट पर गेहूं और चावल की धनराशि उपभोक्ताओं के खाते में डाली जाएगी। विभाग के अफसरों परिवार की मुखिया का खाता बैंक से लिंक है या नहीं इसकी जांच पड़ताल कर रहे है। इसके लिए मुखिया का बैंक खाता और आधार कार्ड लिया जा रहा है। योजना संचालित होने पर कार्ड धारक तहसील क्षेत्र के किसी भी सस्ते गल्ले की दुकान से राशन का उठान कर सकते है। योजना संचालित होते ही 24 हजार परिवार को फायदा होगा। विभाग की ओर से इस पर कार्य तेजी के साथ किया जा रहा है। कार्डधारकों की जांच पूरी होते ही योजना लागू हो जाएगी। इसका उपभोक्ताओं को काफी फायदा पहुंचेगा। जिला आपूर्ति अधिकारी चमन शर्मा ने बताया कि प्रदेश में पहली बार खेकड़ा तहसील क्षेत्र में डीबीटी योजना शुरू होगी। इससे एक लाख यूनिट को फायदा पहुंचेगा। अक्टूबर माह में योजना संचालित हो जाएगी। यह योजना मिल का पत्थर साबित होगी।
लाइन में लगने का झंझट होगा खत्म
डीबीटी योजना से कार्ड धारकों को काफी फायदा पहुंचेगा। लाइन में लगने का झंझट खत्म हो जाएगा। एक कोटेदार की दुकान पर भीड़ कम हो जाएगी और लोग किसी भी दुकान से राशन ले सकते है। लाइन में लगने की जहमत भी नहीं उठाने पड़ी।
बड़ौत-बागपत के लिए भी बनाया जाएगा प्लान
डीएसओ चमन शर्मा ने बताया कि खेकड़ा में योजना कामयाब होने के बाद बागपत और बड़ौत के लिए भी प्लान बनाया जाएगा। सभी कोटेदारों को मुखिया का आधार कार्ड और बैंक खाते को लिंक कराने के निर्देश दें दिए है।