दोघट /दाहा (बागपत)। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह ने कहा भाजपा सरकार में अपराध बढ़ा है। इस कारण व्यापारी क्षेत्र से पलायन करने को मजबूर हो रहे हैं।
खपराना गांव में पूर्व बीडीओ ठाकुर माम चंद के आवास पर चलो गांव की ओर अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष चौधरी राम कुमार सिंह ने कहा प्रदेश सरकार ने चुनाव से पूर्व बड़े-बड़े वायदे किए, लेकिन एक वादा पूरा नहीं किया । उन्होंने कहा किसानों को 14 दिन के अंदर गन्ने का भुगतान दिलाने का भी वायदा खोखला साबित हुआ। गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में बड़ी संख्या में बच्चों की हुई मौत से भाजपा सरकार की नाकामी उजागर होती है। उन्होंने कहा अपराध बढ़ने से व्यापारी पलायन करने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा सरकार की नोट बंदी के फैसले से देश की संपूर्ण अर्थ व्यवस्था चौपट हुई है। इस मौके पर बड़ौत शहर अध्यक्ष राकेश शर्मा ने विचार रखे। संचालन जिला महामंत्री हेमंत कुमार एडवोकेट ने किया। इसमें तेजवीर तोमर, ओंकार दत्त, सोनू, मनोज कुमार, विष्णु प्रसाद, सुनील कुमार, राकेश कुमार, ब्रजपाल शर्मा, तरसपाल, प्रदीप कुमार, रामनरेश, नरेंद्र आदि रहे।