फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिप ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
विहिप ने मनाया अखंड भारत संकल्प दिवस
विज्ञापन

बागपत। विश्व हिंदू परिषद ने सोमवार को अखंड भारत संकल्प दिवस मनाया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता मेरठ प्रांत के सुरक्षा प्रमुख गौरव राघव और मुख्य अतिथि महामंडलेश्वर संत भैयादास जी महाराज रहे। उन्होंने की संस्कृति को बचाए रखने का आह्वान किया।
विज्ञापन

शहर के हिना गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में गौरव राघव ने कहा कि भारत विश्व गुरू था और सोने की चिड़िया कहा जाता था। विदेशी ताकतों ने देश को कमजोर करने के लिए जुर्म ढहाएं, लेकिन कामयाब नहीं हुए। आजादी मिली तो 14 अगस्त 1947 के दिन देश को दो टुकड़ों में बांट दिया गया। विश्व हिंदू परिषद द्वारा इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाते हैं। संत भैयादास जी महाराज ने राष्ट्र और धर्म के प्रति कार्यकर्ताओं का मार्ग दर्शन किया। उन्होंने कहा धर्म के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और संस्कार हमारी पहचान है, जिनको संजोए रखना है। कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया कि भारत को पुन: अखंड बनाया जाएगा। जिलाध्यक्ष रविंद्र जैन, अन्नू जैन, मनोज वर्मा, अमित, ब्रजमोहन, सुनील मुखिया, विक्की चौधरी, अजब सिंह, सुनील चौहान, सावित्री देवी, रेखा चौहान, रामपाल नेहा, सुदेश चौहान, रणवीर चौहान, महेश शर्मा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें