फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगोली में छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
चांदीनगर (बागपत)। लहचौड़ा गांव में चौधरी हरलाल मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें युवतियों ने प्रतिभाग किया। एक से बढ़कर एक रंगोली बनाई।
विज्ञापन

रविवार को आयोजित हुई रंगोली प्रतियोगिता में 47 युवतियों ने प्रतिभाग किया। छात्राओं ने एक से बढ़कर एक मनमोहक रंगोली बनाई। प्रतियोगिता में प्रथम रही एकता शर्मा ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश देते हुए आकर्षक रंगोली बनाई। द्वितीय स्थान पर रही काजल शर्मा गोहत्या रोकने का संदेश रंगोली के माध्यम से दिया। तृतीय स्थान पर ज्योति शर्मा ने रंगोली से पौधा रोपण के लिए लोगों को जागरूक किया। विजेताओं को जिला मंत्री महेश आर्य ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मौके पर सुधीर, नरेश वर्मा, रणवीर चौधरी, मास्टर रामबीर शर्मा, विशाल दाहिमा और अभिजीत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें