फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वितविहीन शिक्षकों को डीआईओएस कार्यालय पर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। सरकार द्वारा वित्त विहीन शिक्षकों का मानदेय रोकने से रोष व्याप्त हो गया। डीआईओएस कार्यालय पर एकत्र हुए। नारेबाजी कर हंगामा किया। मुख्यमंत्री के नाम संबोधित दस सूत्रीय ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा। आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

सोमवार को दर्जनों माध्यमिक वित्त विहीन शिक्षक डीआईओएस कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया सरकार से मानदेय बढ़ाने की मांग की जा रही थी, लेकिन उनका मानदेय ही बंद किया जा रहा है। परिवार में टेंशन का माहौल व्याप्त हो गया। उन्होंने सरकार से समान शिक्षा दे रहे शिक्षकों को समान वेतन दिया जाए। 2010 की मान्यता के अनुसार सभी शिक्षक और शिक्षर्णेत्तर कर्मचारियों का शासन से मानदेय की व्यवस्था में शामिल कराए। छूटे शिक्षकों को मानदेय की परिधि में लाए। अप्रशिक्षित शिक्षकों को प्रशिक्षण में छूट देकर मानदेय में शामिल करें। अंश कालिक शब्द को हटाए, पांच वर्ष या उससे अधिक पढ़ाने वाले शिक्षकों को रिक्त पदों पर समायोजित करें। सरकार द्वारा बीमा, ईपीएफ योजना लागू कराए आदि मांगे उठाई। 10 सूत्रीय ज्ञापन वित्तविहीन शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम डीआईओएस पीके मिश्रा को सौंपा। इसमें जिलाध्यक्ष रूपेश यादव, जिला महासचिव अजय कुमार, जिला कोषाध्यक्ष सत्यप्रकाश यादव, संजीव शर्मा, मनवीर यादव, सुंदर पाल, आदेश गिरी, जयवीर, जितेंद्र त्यागी, मनोज कुमार आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें