बागपत। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित कलक्ट्रेट के पास कार ने बाइक को टक्कर मार दी, इससे बाइक सवार दो छात्र घायल हो गए। इसके अलावा दो अन्य सड़क हादसों में कचहरी कर्मचारी समेत तीन लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।
गौरीपुर जवाहर नगर निवासी अंकुश बीएससी का छात्र है। वह अपने साथी बीसीए के छात्र पंकज के साथ बाइक पर सवार होकर गांव से बागपत जा रहा था। कलक्ट्रेट के पास पहुंचते ही बागपत की ओर से आ रही कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे दोनों घायल हो गए। अंकुश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसके अलावा न्यायालय कर्मचारी राजेश बाइक पर सवार होकर बागपत के एक बैंक में किसी काम से जा रहे थे। कलक्ट्रेट के पास ही बाइक में कार ने टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई। इसके अलावा गौरीपुर मोड़ के पास दो बाइकों की टक्कर हो गई। इससे एक बाइक पर सवार अंकित निवासी बहालगढ़ और दूसरी बाइक पर सवार शुभम निवासी सरूरपुर घायल हो गया। घायलों का निजी चिकित्सक से इलाज कराया।